ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति ने विधवा का एकाकी रह रहे व्यक्ति से कराया विवाह

 

Barabanki News... डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति और पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क में एकाकी जीवन व्यतीत कर रही 43 वर्षीय विधवा महिला एवं एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे अविवाहित 48 वर्ष के व्यक्ति का विवाह कराकर नवदम्पति को बधाई दी और आगामी जीवन की मंगल कामनाएं की गई।

   

मसौली विकास खण्ड के गौरा का पुरवा गांव के मजरे नियामतपुर के अविवाहित सुखराम पुत्र कालीदीन (48) बड़ेल चौराहा स्थित एक आवासीय विद्यालय में कर्मचारी हैं, वहीं सिरौलीगौसपुर विकास खण्ड के गहरेला गांव की फूलमती पुत्री ओरीलाल (43) के पति की कई वर्ष पहले निधन हो गया था, उनके कोई संतान नहीं थी, वह भी एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थीं। समिति के उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर पदाधिकारी सहदेव प्रसाद की मध्यस्थता से इन दोनों लोगों को विवाह के लिए सम्बन्ध जोड़ा गया और परिजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में डॉ अम्बेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व तथागत बुद्ध को साक्षी मानकर एक दूसरे को जयमाल पहनाकर दाम्पत्य जीवन मे बन्ध गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें बधाई दी। समिति के महासचिव राम औतार, सचिव मंशाराम कनौजिया, कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, उप सचिव विनोद कुमार, पदाधिकारी सियाराम वर्मा, रामदयाल, दिनेशचंद्र रावत, सहदेव प्रसाद, रमेश चौधरी, कमलेश कुमार, शिक्षक राम आसरे बौद्ध, विनोबा आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनाथ वर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित होकर नवदम्पति को बधाई दी।
इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा गरीबों,जरूरतमन्दों गर्म कपड़े वितरित किया गया। श्रमिक मंडी सहित अनेक मजदूरों व रिक्शे वालों ने बड़ी संख्या में अपनी जरुरत के कपड़े प्राप्त किये। इस अवसर पर समिति द्वारा जारी किया गया नववर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

Barabanki News
Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Seva Samiti 
widow 
married 
man 
living alon

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ