लापरवाही पर जन सुविधा केंद्रों एवं कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
Barabanki News... जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा जनपद के सभी जन सुविधा केंद्रों को प्रातः 5 बजे से अपरान्ह 12 बजे एवं सायं 5 से रात्रि 12 बजे तक खोलते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये जानकारी उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में सहयोग हेतु सम्बंधित उप जिलाधिकारी के स्तर से जनपद के प्रत्येक गांव के समस्त जन सुविधा केंद्रों हेतु कृषि विभाग/राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों /पंचायत सहायक को नामित किया गया है, जो जन सुविधा केंद्रों पर किसानों को लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जन सुविधा केंद्र द्वारा प्रतिदिन कम से कम 30 फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने बताया कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले जन सुविधा केंद्रों एवं कार्मिकों के विरुद्ध जिलाधिकारी के स्तर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने समस्त किसान भाइयों को सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है जो भारत सरकार से उपलब्ध कराए गए ऐप एवं वेब लिंक के माध्यम से 4 मोड जिसमें जन सेवा केंद्र,सेल्फ मोड,कैंप मोड एवं सहायक मोड से की जा रही है।फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किसान स्वयं से भारत सरकार से उपलब्ध कराए गए वेबलिंक https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/के माध्यम से भी अपनी बनाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य आसानी से निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक बार में ईकेवाईसी एवं लैंड एडिशन दोनों प्रक्रिया पूर्ण करके किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आसानी से बना सकते हैं। इस कार्य में किसान स्वयं, अपने बच्चों अथवा सरकारी सेवक की मदद लेकर इस कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त यानी 19वीं किस्त किसानों को तभी प्राप्त होगी जब उनकी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर लेते है।
अतः सभी सम्मानित किसानों को अवगत कराना है कि भारत सरकार से उपलब्ध कराए गए वेबलिंक https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ पर रजिस्ट्री कराएं।
उप कृषि निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। अतः किसान भाई अपने निकटस्थ जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का कष्ट करें ।
Barabanki News
DM's
strict
instructions
lax
farmer registration work
time fixed

0 टिप्पणियाँ