ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DM ने किए ताबड़तोड़ निरीक्षण, मचा हड़कंप

 

डीएम ने मोहिउद्दीनपुर में संचालित वृहद गौ आश्रय का किया निरीक्षण दिए, आवश्यक निर्देश
Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी, खंड विकास अधिकारी बंकी एवं संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में विकास खंड बंकी एवं तहसील नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिउद्दीनपुर में संचालित वृहद गौ आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पशुओं के चारे पानी आदि की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 111 निर्माणाधीन पानी की टंकी का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम मुबारकपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधि. अभियंता जलनिगम, कार्यदायी संस्था प्रभारी, उपस्थित प्रधान एवं ग्राम वासियों से संवाद स्थपित कर घरों में जलापूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
हाईस्कूल रसूलपुर, हाउस का आकस्मिक निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक , प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान की उपस्थिति में हाईस्कूल रसूलपुर, हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक किया और शिक्षा के माध्यम से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से कई सवाल भी किए, सही जवाब देने पर बच्चों की प्रशंसा भी की। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में पठन पाठन के कार्य की गुणवत्ता के साथ मूल भूत सुविधाओं हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Barabanki News
DM 
surprise inspection
created 
stir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ