Barabanki News... साइबर फ्रॉड के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लाख रूपये की सम्पूर्ण धनराशि वापस करा दी है।
दरअसल साइबर थाने को ऑफलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र मिला था, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक नगर कोतवाली क्षेत्र के असदनगर दशहराबाद मोहल्ले के मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद सरवर के साथ वीजा और पासपोर्ट के नाम पर धोखाधड़ी कर 01 लाख रुपये का फ्रॉड होने की बात कही गई थी।
इस मामले मे्ं तत्काल साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि 01 लाख रूपये आवेदक के खाते में वापस कराए गए।
Barabanki News
Cyber fraudsters
cheated
one lakh
rupees
making
passport
cyber police
back

0 टिप्पणियाँ