Barabanki News... जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को प्रेमिका के परिजनों से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेमी-युगल ने 6 माह पहले कोर्ट मैरेज कर ली थी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को जान से मारने का धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर गांव में 25 वर्षीय सुधीर का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटकता मिला है। मृतक द्वारा लिखा गया सोसइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों ने 5 माह पूर्व कोर्ट मैरेज भी कर ली थी। सुसाईड नोट में सुधीर ने प्रेमिका के माता-पिता व भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुसाइट नोट के मुताबिक कुछ दिन पहले जब प्रेमिका के परिजनों को कोर्ट मैरेज होने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसे लेकर वो काफी परेशान था। गुरुवार को सुधीर का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके का मुआएना किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Barabanki News
Court marriage
happened
lover
committed
suicide

0 टिप्पणियाँ