ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: साल भर मनमोहन के कामों का बखान करेंगे कांग्रेसी, नए साल से की शुरूआत

 

मनमोहन का कार्यकाल देश का स्वर्णिम युग-पुनिया 

 मासिक बैठकों में होगी विशेष चर्चा, जन-जन में करेंगे प्रचार

   

Barabanki News...पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का कार्यकाल देश के सामाजिक और आर्थिक विकास का स्वर्णिम युग था उनके द्वारा किये गये कार्य आज भी देश के विकास के लिये मील का पत्थर है।

   

उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने बुधवार के ओबरी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो मोहसिन द्वारा नव वर्ष पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को समर्पित करते हुये उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो से जनसमान्य को अवगत कराते हुये व्यक्त किये।

   

पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसम्बर 2024 को हो गया था इसलिये केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नव वर्ष 2025 पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 सिंह को समर्पित करते हुये उनके द्वारा हमारे देश के लिये किये गये महत्वपूर्ण कार्यो को याद कर उनसे जनसमान्य को अवगत कराना हम सब का दयित्व है और यही हमारे प्रिय नेता को हम सबकी ओर से एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा देश हित में किये गये 9 ऐतिहासिक कार्यो पर चर्चा करते हुये कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सबसे प्रमुख कार्य सम्पूर्ण कृषि ऋण माफ करना था, जिसके तहत मनमोहन सिंह की सरकार ने 72 हजार करोड़ का कृषि ऋण माफ करके देश के लाखों-लाख परिवार को राहत दी। पारदर्शिता और जवाब सुनिश्चित करने के लिये सूचना के अधिकार का अधिनियम लाया गया, जिसने सरकारी कार्यों में आम जनता के सहभागिता का अधिकार प्रधान किया। भारत-अमेरिका परमाणु समझौता करके देश को उर्जा के संकट के बाहर निकालने में मदद की और भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत किया। फारेस्ट राइट एक्ट के तहत आदिवासियों एवं जंगलों में रहने वाले समुदायों के अधिकार की रक्षा की गयी। डिजिटल भारत की दिशा में आधार योजना की शुरूआत की गयी, जिसने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता बढाई। देश के हर बच्चे को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त हो इसके लिये शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया। गरीब और जरूरतमन्द परिवार को 2 रूपये किलो गेहूं और 3 रूपये किलो चावल प्राप्त हो। जिसके लिये उनका परिवार चल सके इसके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम चालू किया गया। किसानों के हित की रक्षा हो सके और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया न्याय संगत हो, इसके भूमि अधिग्रहण कानून लाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणो को रोजगार मिले इसके लिये राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की शुरूआत की गयी। 

पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास की राजनीति करती है और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह जो रिजर्व बैक के गर्वनर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारत सरकार के वित्त मंत्री और 10 सालों तक 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री थे। उनके द्वारा किये गये कार्य जो कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम लोगों का नैतिक दायित्व है। हमारे राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व ने नव वर्ष सन् 2025 को दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जन जागरण अभियान चलाकर कांग्रेसजन हर दरवाजे पर पहुंचकर डॉ मनमोहन सिंह के कार्यां पर चर्चा करके उनके योगदान से अवगत करायेंगे। 

 कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन ने कहा कि उक्त कार्यक्रम जो राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद में दिया गया है, ये निश्चित रूप से एक नेतृत्व द्वारा उठाया गया अद्वितीय कदम है। इसके तहत हम कांग्रेस की नीतियों एवं दिवंगत प्रधानमंत्री के द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यो को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम हम कांग्रेसजन करेंगे। 

ओबरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अयोजित इस कार्यक्रम में जो दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो की चर्चा के लिये आयोजित किया गया था उसमे मुख्यरूप से पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, रमाकान्त मौर्या, अजय रावत, आनन्द गौतम, अल्ताफ कुरैशी, होलीराम गौतम, अशोक गौतम, राम विलास, देशराज गौतम, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार यादव, मंगल जयसवाल, इकराम अंसारी, श्रीकान्त मिश्रा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Barabanki News
Congressmen 
praise 
Manmohan
work
throughout 
year
starting
new year

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ