Lucknow News... प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गूरुवार को तीसरे दिन संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत अवध जोन के जनपद लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, एवं लखनऊ, जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा ली गई। बैठक में अवध जोन के सह प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेन्द्र चौधरी तथा पूर्व विधायक संजय कपूर भी मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में आये हुए उक्त जनपदों के कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में उनकी राय मांगी गई, जिस पर सभी ने अपने-अपने सुझाव शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किये। उपस्थित सभी नये पुराने कांग्रेसजनों की भारी भीड़ को देखकर राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन निर्माण की इस प्रक्रिया में में आज यहां जितने भी साथी उपस्थित हैं, सभी को संगठन में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम 35 सालों से प्रदेश में सरकार में नहीं हैं, फिर भी आप सभी पूरे उत्साह के साथ संघर्ष कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय जी ने कहा कि जितनी तादात में आप सब यहां उपस्थित है, और जिस प्रकार से विधानसभा के बाहर सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे आने वाले समय में विधानसभा के अंदर होंगे। बैठक के पश्चात भारतीय शिक्षिका एवं समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Lucknow News
Congress
Awadh Zone
workers
Lucknow
Avinash Pandey
elated a
crowd
assurance





0 टिप्पणियाँ