ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सरकारी कर्मचारी की आंख में मिर्च डालकर छीनी बाइक

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर तैनात युवक की आंखों में मिर्च झोंकर दो बदमाशों ने गाड़ी छीन ली और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने साथियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे सूरतगंज ब्लॉक के राजकीय भंडार में कृषि प्राविधिक सहायक पद पर तैनात लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव को हरीश कुमार पुत्र घूरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के खेरिया रेंज के पास स्थित अपने आवास से मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के चन्दूरा गांव निरीक्षण के लिए जा रहे था। हरीश ने बताया कि वह चक काजीपुर गांव के पास स्थित पुल से सूरतगंज रोड पर जा रहे थे। जैसे ही वहां नहर की पटरी पर पहुंचे, कुछ दूर जाने के बाद सामने से पैदल आ रहे दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और एकाएक उनकी आंखों में कोई चीज डाल दी। जिससे उनकी आंखों में काफी जलन होने लगी। उन्होंने बताया कि दोनों लोग उनके साथ छीना झपटी करने लगे और एक बदमाश ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही गिर गया और बदमाश उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक उसने फोनकर घटना के बारे में अपने साथियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे साथियों ने उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Barabanki News
Bike
snatched 
putting 
chilli 
powder 
eyes 
government
employee


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ