Lucknow News... ऑल इंडिया जमीअत-उर-राइन ने राइन समुदाय के पिलर माने जाने वाले बिहार के गुलाम सरवर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जहां मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं राइन हेल्थ केयर के तहत राजधानी लखनऊ के मटियारी में एक मल्टी स्पेश्यलिटी अस्पताल बनाए जाने का एलान किया। इस अस्पताल में समाज के हर वर्ग के गरीबों का इलाज निहायत सस्ते दामों पर किया जाएगा।
ऑल इंडिया जमीअत-उर-राइन के अध्यक्ष शमशाद अहमद राइन ने अस्पताल के निर्माण का एलान करते हुए कहा कि आज बेहद खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि अब तक हमारे समाज में कोई काम नहीं हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम का जो सिलसिला शुरू हुआ है। वो मुसलसल जारी है। उन्होंने कहा कि अब हाजी असलम और उनके बेटों ने अस्पताल शूरू करने की पहल की है। ये बहुत अच्छी पहल है। ये पहल सिर्फ समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है।
उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा जरूरत स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की है। बड़े-बड़े अस्पतालों में जिस तरह से लूट मची हुई है। इस मसले को देखते हुए हमारी टीम ने अस्पातल बनाने का फैसला किया है। इसके लिए हाजी असलम ने अपनी 6 हजार स्क्वायर फिट की जमीन जमी्अत-उर-राइन को वक्फ की है। उन्होंने बताया कि ये हास्पिटल पूरी तरह से चैरिटेबल हॉस्पिटल होगा। जिसमें कम से कम दामों में लोगों का इलाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगे हमारे कदम रूकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी कौम को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सरकारों पर भरोसा ना करके खुद पर भरोसा करना होगा। जिस तरह से आज ये अस्पताल खोलने का एलान किया गया है। हमारी कोशिश है कि हम तमाम सूबों की राजधानी में इस तरह के असपताल को खोलें। हमारी कोशिश रहेगी हम हर जगह अपने कॉलेज खोलें, ताकि हमारे समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा मिल सके।
समारोह में पूरे देश से आए राइन समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप में उनका मुफ्त चेकअप करते दवाएं भी दी गईं। साथ ही रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लोगों ने रक्तदान भी किया।
Lucknow News
Big initiative
All India Jamiat-ur-Rain
announcement
building
hospital
poor
treatment
provided
concessional prices

0 टिप्पणियाँ