ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादस, निर्माणाधीन स्टेशन की छत गिरी,कई मजदूर दबे

 

Lucknow News... उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत गिर गई है। जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्नौज रेलवे स्टेशन पर ये बड़ा हादसा तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन स्टेशन की छत गिर गई है। इसलमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। रेलवे के मुताबिक दोपहर 14.39 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग फेल हो जाने से 05 मजदूर घायल हो गए है। 

जिन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 Lucknow News Big accident Kannauj roof construction station collapsed many workers buried

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ