ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: उमरह पर जाने से पहले पूर्व मंत्री के दर पर दी हाजिरी

 

Barabanki News... नगर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाले मशहूर शायर मरहूम हजरत खुमार बाराबकंवी के पोते मशहूर शायर फैज़ खुमार बाराबंकवी के सऊदी अरब के मक्का शरीफ की जियारत उमरा करने जाने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया और मुल्क में अमन चयन कायम रखने के लिए दुआ की दरखास्त की। 

 बताते चलें कि फैज़ खुमार को सऊदी अरब के जद्दा और दम्माम में 15 और 17 जनवरी को होने वाले मुशायरे में निज़ामत की भी जिम्मेदारी मिली है। स्वागत करने वालों में मंत्री के बेटे अविरल कुमार सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार ब्बलू, मोहम्मद सबाह, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, तारिक जिलानी, हशमत अली गुड्डू, हाजी ज़हिद, शायर शोएब अनवार, मो वैस सलमानी, शाहाब किदवई आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
going on 
Umrah
attended
minister's 
doorstep

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ