11 से 25 जनवरी तक चलेगा भाजपा का संविधान गौरव अभियान
भारत के लोकतंत्र का गौरव ग्रंथ है संविधान...विजय प्रताप सिंह
Barabanki News... लोकसभा चुनाव में विरोधियों के संविधान खत्म करने के दांव से गच्चा खाई बीजेपी ने इस मुद्दे से निपटने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए बीजेपी 11-25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। संविधान गौरव अभियान के नाम से शुरू किये जा रहे इस अभियान में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषयक संगोष्ठी,क्विज,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की तैयारी के लिए क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के गुर बताए।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने इस दौरा कहा कि भारतीय संविधान भारत के लोकतंत्र का गौरव ग्रंथ है, जो हर देशवासी को सामाजिक,आर्थिक एवं राजनैतिक समानता का अधिकार मुहैया कराता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 11 से 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में इस अभियान को मनाया जाएगा। बताया कि अभियान के जरिए भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों व आदर्शों का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषयक संगोष्ठी,क्विज,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए पार्टी इस अभियान को जन जन तक पहुंचाएगी। अनुसूचित मोर्चा,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चे को इस अभियान को धार देने के लिए पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व चर्चा भी करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि डॉक्टर आंबेडकर के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी पूरा करने में जुटे हैं जबकि कांग्रेस ने आंबेडकर को हमेशा अपमानित करने का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सभी का आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर डॉक्टर रामकुमारी मौर्य,अमरीश रावत, गुरु शरण लोधी,संदीप गुप्ता, पवन सिंह रिंकू,प्रमोद तिवारी,रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत,मनोज वर्मा,रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह,आशुतोष अवस्थी,सीताशरण वर्मा,राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
Barabanki News
BJP
solution
opponents
formula
Constitution Pride campaign

0 टिप्पणियाँ