Barabanki News... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के बाद हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए बीजेपी ने शुरू कर दी है। इसके लिए बीजेपी संविधान गौरव अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत बूथ स्तर पर कार्यक्रम की योजना है। अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार पार्टी की तरफ से कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं, जिनमें डॉ अंबेडकर की उपलब्धियों और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया जा रहा है। अप्रतिम राष्ट्र निर्माता थे डॉ भीमराव आंबेडकर:नीरज वर्मा *जाति प्रथा के विरोधी थे भीमराव आंबेडकर:नीरज वर्मा इसी के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित संयुक्त मोर्चा कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर भारत के अप्रतिम राष्ट्र निर्माता थे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बचपन से जाति प्रथा के मुखर विरोधी रहे। उनका मानना था कि समतामूलक समाज के बलबूते देश की विकास गति तीव्र होगी। संविधान निर्माण में डॉक्टर आंबेडकर की भूमिका को उन्होंने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने में जुटी है। बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच-तीर्थ के भव्य निर्माण को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन को असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी आजाद भारत की पहली सरकार में डॉक्टर आंबेडकर को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। क्षेत्रीय महामंत्री ने 13 से 25 जनवरी के मध्य मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न मोर्चे के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने डॉ आंबेडकर को दलितों,गरीबों, वंचितों व शोषित समाज का मसीहा बताया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने डॉक्टर आंबेडकर के साथ कांग्रेस द्वारा किए गए भेदभाव की कठोर शब्दों में निंदा की। जिला महामंत्री व अभियान संयोजक गुरु शरण लोधी ने सभी का स्वागत किया। प्रदीप रावत ने संचालन किया। इस अवसर पर सर्वेश अवस्थी, अनुज वर्मा, प्रमोद गोस्वामी,हरिकेश दीक्षित,सूरज भान,अरुण,सतेंद्र वर्मा,मधुकर तिवारी मौजूद रहे।
Barabanki News
BJP
control
damage
caused
Shah
remarks
accused
Nehru
insulting
Dr. Ambedkar




0 टिप्पणियाँ