ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: अखिलेश ने कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसे का वीडियो शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, घायलों के लिए मांगा मुआवजा

 

Lucknow News... सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए खतरनाक हादसे का वीडियो भी शेयर किया है।
अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अखिलेश ने हादसे का 20 सेकेंड का वीडियो शेयर किया और लिखा है कि कन्नौज के रेलवे विभाग का हादसा भाजपा के महा भ्रष्टाचार के महा लालच के कारण हुआ है। जब सारे ठेके कमीशन लेकर दिये जाएंगे, और ठेकेदार भी किसी और को ठेके पर देकर, अपना लाभ काम किये बिना कमाकर निकल जाएगा तो आधे से भी कम बचे पैसों में ऐसे ही थर्ड क्लास जानलेवा निर्माण कार्य होंगे, जिनमें न तो क्वॉलिटी होगी, न ही सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा मतलब गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों की बुरी तरह उपेक्षा होगी, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे हादसे होंगे। हमारी माँग है कि भाजपा सरकार इस हादसे का ज़िम्मेदार अपने को मानते हुए, घायल के परिवारों को तत्काल मुआवज़ा का ऐलान करे। 




आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा पेश आया था। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत गिर गई थी। जिसमें कई मजदूरों के दबे थे। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर ये बड़ा हादसा तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए थे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Lucknow News
Akhilesh 
serious 
allegations 
BJP
video
Kannauj railway station 
accident
sought 
compensation
injured.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ