ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरी गाजा, DDO नें किया सस्पेंड

 

विकास कार्यों में खामियां मिलने पर की गई कार्रवाई

 Barabanki News...रामनगर ब्लॉक के भरसवां,लहड़रा, रामपुर महासिंह, सिलौटा गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश्वर सिंह चौहान को जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने निलंबित कर दिया है। सचिव अखिलेश्वर चौहान पर विकास कार्यों में कमियां मिलने पर डीपीआरओ ने जिला विकास अधिकारी को जांच कर सूचना दी थी। जिसमें कई कमियां मिली थीं। 

15वें केंद्र वित्त आयोग योजना द्वारा प्राप्त धनराशि से कराए गए विकास कार्यों के सापेक्ष आरआरसी निर्माण एवं एसएलडब्लूएम के अंतर्गत धनराशि कम होने के कारण डीपीआरओ की जांच में अखिलेश्वर चौहान द्वारा उसका उत्तर सही नहीं दिया गया एवं पंचम वित्त आयोग योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष में अधिकतम कम मिला है। जिसके लिए अखिलेश्वर चौहान उत्तरदाई हैं। विकास कार्य में कमियां मिलने पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने संज्ञान में लिया और 20 दिसंबर को पत्र जारी कर अखिलेश्वर सिंह चौहान को रामनगर ब्लॉक से निलंबित करके मसौली ब्लाक संबंध किया गया है। जिसके जांच अधिकारी मसौली ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को बनाया गया है। इस संबंध में रामनगर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया बीते 1 वर्ष से ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश्वर सिंह चौहान की जांच चल रही थी कई विकास कार्यों में यह गड़बड़ी किए हुए थे जिसके लिए डीपीआरओ ने जांच की और जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने पत्र जारी कर इनको निलंबित कर दिया है।

 Barabanki News
careless
Gram Panchayat officer
DDO
suspended

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ