ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लें युवा-धर्मराज यादव

 

Barabanki News... मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का भी संरक्षण होता है। उक्त विचार विकास खंड बंकी की ग्राम भनौली में आयोजित धनुष यज्ञ मेला एवं राम लीला महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि फीता काट शुभारंभ करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। 

विधायक धर्मराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी युगों के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। युवाओं को उनके जीवन चरित्र से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। 

 विधायक धर्मराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को एक आदर्श बेटे,एक आदर्श शिष्य,एक आदर्श पति,एक आदर्श पिता और एक आदर्श राजा के रूप में जाना जाता है। इन्हीं सबके कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा गया। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्षों,समर्पण,त्याग,आदर्श,नैतिक मूल्यों भरे जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Barabanki News
Youth 
inspiration 
character 
Lord Ram
Dharamraj Yadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ