सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए टीम गठित
एसडीएम ने तहसील दिवस में की कार्रवाई
Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील के एसडीएम राम आसरे वर्मा ने सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में लेखपाल को कड़ी चेतवानी दी है और स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही इस मामले में एसडीएम ने राजस्व के साथ पुलिस टीम गठित की है।
अपको बता दें शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राम आसरे वर्मा के सामने सरायबरई गांव में चकरोड पर कब्जा और खेतासरांय गांव में 16 बीघे पर्ती की जमीन का मामला सामने आया था। एसडीएम ने जहां खेतासराय गांव में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा करीब 16 बीघे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए राजस्व के साथ पुलिस टीम गठित कर दी। वहीं सरायबरई गांव में चक रोड पर कब्जे को लेकर लेखपाल को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
दरअसल तहसील समाधान दिवस के दौरान खेतासरांय गांव के प्रधान ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मकसूद अहमद के विरुद्ध गांव की 16 बीघे नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा करके बाग लगाने की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम राम आसरे वर्मा ने तत्काल नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम के साथ रविवार को मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके अभिलेखों में हेरफेर करके अपने नाम दर्ज कर लिया था। जिसे 2014 में हाईकोर्ट के आदेश पर उनका नाम खारिज करके फिर ग्राम सभा के नाम दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सड़क किनारे बनी उनकी कई दुकानों को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया था, लेकिन अभी भी करीब 16 बीघे सरकारी भूमि पर मकसूद अहमद की बाग लगी हुई है। ग्रामीण बताते हैं की वर्तमान प्रधान ने भी करीब पांच बीघे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। उसे भी हटवाया जाना चाहिए।
इसी क्रम में सरांय बरई के एक व्यक्ति ने गांव में चकरोड की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत दर्ज कराते हुए कई बार प्रार्थना पत्र देने की बात कही। इस पर एसडीएम ने तत्काल लेखपाल को तलब करके नाराजगी जताते हुए उसे कड़ी चेतावनी देकर लेखपाल से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए। इस दौरान कुल 41 शिकायतों में से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।
Barabanki News
SDM
RS Ghat
clarification
accountant

0 टिप्पणियाँ