ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कौन ले गया लेखपाल को, एंटी करप्शन की टीम या कोई और?

 

Barabanki News... नवाबगंज तहसील से कथित तौर पर एंटी करप्शन द्वारा घूस लेते रंगेहाथ लेखपाल पकड़े जाने के मामले में सस्पेंस गहरा गया है। लेखपाल के साथियों ने उसके अपहरण की आशंका जताकर मालमे को उलझा दिया है। फिलहाल तमाम राजस्लकर्मी साथी का पता लगाने के लिए कोशिशों में जुटे हैं।

   

आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर गदिया क्षेत्र के लेखपाल दीपक यादव को रंगे हाथ घूल लेते एंटी करप्शन द्वारा गिरफ्तार करने की बात सामने आई थी। ये भी दावा किया गया था कि लेखपाल के एक साथी को भी एंटी करप्शन की टीम ने वीडियो बनाते वक्त धर दबोचा था। खबर जंगल में आग की तरह फैली और लेखपाल के साथी और दूसरे राजस्व कर्मी साथी के लिए फौरन कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाली पहुंचने पर उन्हें कोई नहीं मिला।

   

 लेखपाल और दूसरे राजस्वकर्मियों ने पुलिस से जानकारी की तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि यहां कोई नहीं आया है। इससे इस मामले में सस्पेंस गहरा गया है। राजस्वकर्मियों का दावा है कि अगर एंटी करप्शन की टीम ने लेखपालों को गिरफ्तार किया है, तो उन्हें कोतवाली लेकर आना चाहिए। तमाम बातचीत के बाद जब गिरफ्तार लेखपालों का नहीं चला, तो लेखपाल के साथियों ने अपहरण की आशंका जाहिर है। फिलहाल राजस्वकर्मी साथी को ढूंढने के प्रयास कर रहे हैं।

Barabanki News
accountant
anti-corruption team 
someone

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ