ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BaRabanki: QR कोड स्कैन के दौरान देते थे झांसा, ले उड़ते थे हजारों का पेट्रोल-डीजल, पूरा गिरोह कर रहा था काम

 

Barabanki News... जिले की देवा पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान कर भाग जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इऩके कब्जे से 1 अदद ड्रम, 1 अदद गैलेन, 1 स्कार्पियो, 03 अदद अवैध तमंचा व नकदी बरामद की गई है। ये आसपास के जिलों के पेट्रोल पम्प पर इस तरह की वारदात को अजाम देते थे। इऩके वारदात का तरीका भी एकदम जुदा है।

   


आपको बता दें कि 7 दिसंबर को सतरिख कोतवाली क्षेत्र के भिटौली स्थित कपसेटिया पेट्रोल पम्प से 28270 रुपये का डीजल, 10 दिसंबर को देवा कोतवाली क्षेत्र के बापू किसान सेवा पेट्रोल पम्प, मैनाहार से 35,000 रुपये का पेट्रोल, 23 दिसंबर को रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सुढियामऊ स्थित आरडी पेट्रोल पम्प से 30,000 रुपये का डीजल, भरवाकर बिना भुगतान कर धोखे से भागाने वाले 04 अभियुक्तों लखनऊ के सुशांत सिटी थाना क्षेत्र के शिवपुरम कालोनी डिप्टीगंज के अनुराग वर्मा पुत्र अवनीश वर्मा, लखनई के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पाम रेजीडेंसी के शिवा पाण्डे पुत्र राकेश पाण्डे, सुशांत सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रामसेवक पुरम के अनुज पाल पुत्र बेनीराम पाल और पीजीआई थाना क्षेत्र के विरूरा के शिवम गौतम पुत्र राजेंद्र प्रसाद को शुक्रवार को उमरी जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 1 ड्रम, 1 गैलेन, 3 अवैध तमंचा व 03 कारतूस .315 बोर, 1 स्कार्पियो यूपी 32 जीयू 9532 व 10,000 रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्तगण शिवा पाण्डे, अनुज पाल, शिवम गौतम के कब्जे से बरामद अवैध तमंचा के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

   

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण अपने 03 अन्य साथियों अमन सिंह उर्फ कार्तिक, ठाकुर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी निलमथा डिप्टीगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी, करन सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी आम्रपाली बिहार रायबरेली रोड बीआरए यूनिवर्सिटी, राहुल कश्यप निवासी डिफेंस कालोनी तेलीबाग के साथ मिलकर जनपद व आस-पास के जनपदों के पेट्रोल पम्प से चार पहिया वाहन में पीछे रखे ड्रम/गैलने में डीजल/पेट्रोल भरवाने के पश्चात भुगतान करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तथा इसी बीच पेट्रोल कर्मियों को बातों में फंसाकर धोखा देकर मौके से बिना भुगतान किए भाग जाते हैं। अभियुक्तगण उक्त डीजल/पेट्रोल को चलते-फिरते वाहन चालकों को सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 02 अन्य अभियुक्तगण अमन सिंह उर्फ कार्तिक ठाकुर, करन सिंह 26 दिसंबर को थाना गोमती नगर जपनद लखनऊ से लूट के अभियोग में लखनऊ कारागार में निरुद्ध हैं। अन्य अभियुक्त राहुल कश्यप की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Barabanki News
cheat 
QR code 
scan
steal 
petrol 
diesel 
thousands
gang 
working

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ