Barabanki News... पुलिस द्वारा दो गैंगों की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग (आईआर गैंग) के तौर पर पंजीकृत किया है।
आईआर गैंग ऐसा गिरोह है जिनके सदस्य एक से अधिक परिक्षेत्र के जनपदों के निवासी हों अथवा एक से अधिक परिक्षेत्र में चोरी करने जैसे अपराध कारित किये हों, उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर आईआर गैंग का पंजीकरण परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक की संस्तुति पर जोनल अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सूचीबद्ध किया जाता है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की आख्या के आधार पर जनपद के थाना मसौली व फतेहपुर से दो गैंगों की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से अन्तर आईआर गैंग का पंजीकरण किया गया है-
111
मसौली थाने से गैंग लीडर कोतवाली नगर के रसूलपुर मोहल्ले के शशांक शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ मिलकर अयोध्या परिक्षेत्र के जनपद के अतिरिक्त परिक्षेत्र के बाहर बहराइच में भी चोरी जैसा गम्भीर अपराध कारित किये गये हैं एवं गैंग का सदस्य परिक्षेत्र के बाहर बहाइच का निवासी हैं। जिनके विरुद्ध आईआर गैंग-03 का पंजीकरण किया गया है।
इसी तरह फतेहपुर कोतवाली से गैंग लीडर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के संसारा गांव के नितिन त्यागी पुत्र जगन्नाथ कोरी द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अयोध्या परिक्षेत्र के बाराबंकी एवं अमेठी के अतिरिक्त परिक्षेत्र के बाहर लखनऊ एवं रायबरेली में भी चोरी जैसे गम्भीर अपराध कारित किये गये हैं, साथ ही गैंग के सभी सदस्य परिक्षेत्र के बाहर जनपद सीतापुर के निवासी है। जिनके विरुद्ध आईआर गैंग-04 का पंजीकरण किया गया है।
Barabanki News
gangs
registered
IR gangs

0 टिप्पणियाँ