15 शिकारी फरार
उदवंतनगर गांव में चल रहा था शिकार
Barabanki News...वन क्षेत्र रामनगर और दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के उदवतनगर गांव स्थित झील में शनिवार को बड़े पैमाने कछुआ का शिकार चल रहा था। शिकार कर के कछुओं को बोरी में भरा जा रहा था। बर्डिंग पर पहुंचे पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वहां पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर 15 से अधिक शिकारी भाग खड़े हुए, जबकि एक को दबोच लिया गया। जिसके पास बोरी में आठ कछुए बरामद किए गए। वन विभाग की टीम केस दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
वन विभाग के अनुसार दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के उदवतनगर गांव में स्थित झील में कई प्रकार के जलीय जीव पाए जाते हैं। रविवार को यहां पर्यावरण प्रेमी दो अधिकारी फोटो खींचने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग कछुवे पकड़कर बोरी में डाल रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ देर में रेंजर और वनकर्मी यहां पहुंच गए। टीम के आने की भनक पाते ही शिकारी भाग खड़े हुए। हालांकि एक व्यक्ति पकड़ लिया गया। डिप्टी रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय नेतामऊ गांव निवासी सिकंदर के रूप में हुई है। इसके पास से आठ कछुए बरामद हुए हैं। बाकी कौन से लोग शिकार में शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है। पूछताछ में बताया कि कछुआ को खाते हैं।
Barabanki News
Turtle hunting
lake
caught
turtles
recovered

0 टिप्पणियाँ