ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शुरू हुई परिवहन निगम की ‘समन्वय परिवहन व्यवस्था’, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

ग्रामीण इलाकों के लिए शुरू हुई विशेष बस सेवा 

जैदपुर-हरख-बाराबंकी-लखनऊ के बीच चली बस 

 लोगों में खुशी का माहौली, दूर होंगी मुश्किलें 

Barabanki News... जैदपुर के ग्रामीण इलाकों से होते हुए बाराबंकी-लखनऊ तक परिवहन निगम की बसें चलना सोमवार से शुरू हो गईं। इससे यात्रियों मे ख़ुशी का माहौल है। 

सोमवार की सुबह करीब 8 बजे से जैदपुर से चल कर वैसपुर, अबहीपुर, बादीपुर, भानमऊ के रास्ते हरख ब्लाक औऱ फिर बाराबंकी से लखनऊ तक परिवहन निगम की बस दौड़ना शुरू हो गई। सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग के द्वारा शुरू की गई इस पहल से न सिर्फ ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा लोगों को भी आसानी होगी। परिवहन निगम ने प्रदेश के अधिकतर ब्लॉक और गांव-गांव तक बसों की सेवा मुहैया कराने के लिए एक और पहल की है। इसके तहत बाराबंकी मे करीब आधा दर्जन नई रोडवेज बसों के साथ लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। यह बस सेवा हाइवे और लिंक रोड के बीच में पड़ने वाले ब्लॉकों से दिनभर में एक बार जरूर गुजरेंगी। इनका समय ऐसा रखा गया है, जिससे नौकरी पेशा दैनिक यात्रियों और विद्यार्थियों को भी फायदा पहुंचेगा। परिवहन निगम ने काफी मंथन कर इन रूटों के लिए ‘समन्वय परिवहन व्यवस्था’ नाम से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जो अब सार्थक होता दिखाई दें रहा है। 

  जैदपुर-भानमऊ- हरख तक जाने वालो लोगों मे काफ़ी खुशी देखी गई। स्थानीय किसान नेता शिवनारायण सिंह ने बताया कि इस रोड पर डग्गामार वाहनों के द्वारा मनमानी किराया वसूला जाता था, लेकिन लोग मज़बूरी मे सफर करते थे। सरकार ने जो बस सेवा ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए शुरू की है। बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने योगी सरकार औऱ परिवाहन मंत्री को भी धन्यवाद दिया।
Barabanki News
Up Roadways
Transport Corporation'
coordinated transport system
started
happiness 
villagers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ