Barabanki News... जिले के मसौली थाना के बड़ागांव के एक युवक ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवक का दूसरे युवक पर आरोप है कि वो बहला फुसलाकर उसकी ही बाइक से उसे अपने साथ ले गया, फिर रास्ते में उसे जान से मारने की नीयत से उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे खेत में छोड़कर बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव के अनुराग श्रीवास्तव पुत्र कान्ति मोहन श्रीवास्तव का आरोप है कि 11 नवंबर की शाम 4 बजे गांव के ही अनुपम यादव पुत्र महन्त यादव ने उसे छल पूर्वक जरूरी कार्य से रामसहाय गांव में मौसी के यहां जाने की बात कही। अनुराग ने उसकी बात पर अपनी स्पलेंडर यूपी 41 बीडी 7938 को निकालकर उसके साथ चल दिया। रास्ते में मसौली चौराहे पर अनुपम यादव ने अनुराग श्रीवास्तव को कोल्ड्रिंग में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद अनुराग फिर उसके साथ रामसहाय गांव के करीब पहुंचा। अनुराग का आरोप है कि वहां पहुंचने पर अनुपम यादव ने उसे जान से मारने की नीयत से जहर पिलाया और नशे की हालत में प्रार्थी को खेत में छोड़ दिया, फिर बाइक रामसहाय गांव के किनारे लगी धान की खरही में डालकर आग लगा दी। अनुराग की बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। आग लगने पर गांव के लोग दौड़कर आए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग बुझाई और बगल के खेत से अनुराग श्रीवास्तव को उठाकर थाने ले गई।
अनुराग श्रीवास्तव ने पूरी मामले की शिकायत की पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मसौली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि मोटरसाइकिल जल जाने से उसे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।
Barabanki News
young man
kill
intoxicants,
bike
fire
police
investigating
allegations

0 टिप्पणियाँ