ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: स्कूल टाइम में सोना और पढ़ाने से दूर भागता था ये शिक्षक, दर्जनों थे आरोप, किया गया निलंबित

 

Barabanki News... जिले के बनी कोडर शिक्षा क्षेत्र के एक लापरवाह शिक्षक पर बीएसए की गाज गिर गई है। लापरवाही की चलते इस शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक पर दर्जनों आरोप हैं। तमाम आरोप गंभीर हैं और ये आरोप ऐसे हैं, जिसने शिक्षक जैसे पवित्र पद की गरिमा गिरा दी है। 

आपको बता दें कि बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बठौली में नियुक् सहायक अध्यापक आकाश सिंह पर विभागीय आदेशों, निर्देशों की अवहेलना, लापरवाही, विद्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, विद्यालय अवधि में सोने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, विभाग के छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता जैसे आरोप थे। इन आरोपों को लेकर लंबे समय से आकाश सिंह की शिकायत की जा रही थी। जांच में तमाम आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने सहायक अध्यापक आकाश सिंह को निलंबित कर दिया है।

Barabanki News
teacher 
sleep 
school time 
run away 
teaching
dozens
allegations
suspended

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ