ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: तेलुगू फिल्मों के बड़े एक्टर आदित्य ओम का ये सुझाव बदल देगा आपकी सोच

 

बच्चों का फिल्म देखना भी जरूरी- आदित्य ओम 

 तेलुगु फिल्मों के अभिनेता ने बच्चों को बांटे गर्म कपड़े 

 Barabanki News... बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद जितना ज़रूरी है, उतना ही फिल्में देखना भी। बच्चों पर बनी फिल्मों को देखने से आपके बच्चे बिगड़ेंगे नहीं। बल्कि इन फिल्मों से तो उन्हें शिक्षा मिलेगी और बहुत कुछ सीखने को मिलगा। 

 उक्त बात रविवार को फिल्म निर्माता, समाजसेवक और तेलुगु फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता आदित्य ओम ने गांधी भवन में नौनिहालों को गर्म कपड़े बांटने के दौरान व्यक्त किए। ओम सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनके पिता स्व. रमाशंकर सिंह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं। 80 के दशक में जिले का एडीएम रहते हुए उन्होनें कई सराहनीय कार्य किए। पिता की बताई सीख को आत्मसात करते हुए ओम ने तेलंगाना में चेरूपल्ली व आंध्रा में चार गांव को गोद ले रखा है। वह अपने एनजीओ ‘एडुलाइटमेंट‘ के तहत पिछले दो दशक से साथ शैक्षिक सुधारों के लिए भी काम कर रहे हैं। 

 उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर फिल्मों का निर्माण व निर्देशन कर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आदित्य ओम के निर्देशन में शिक्षा तंत्र पर आधारित हिंदी फिल्म ‘मास्साब’ को लेकर चर्चा में रही, जिस फिल्म ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 48 पुरस्कार जीते हैं। आदित्य ओम बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले बच्चों पर बनी फिल्म ‘मास्साब’ प्राथमिक शिक्षा पर आधारित है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को लेकर क्या माहौल है, वहां शिक्षा को लेकर क्या समस्याएं हैं, शिक्षा को लेकर क्या चुनौतियां आती हैं। इसे फिल्म में रियल लोकेशन पर, लोकल कलाकारों के साथ दिखाने की कोशिश की गई। यह फिल्म बच्चों को देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश उन्नति तभी कर सकता है जब बच्चे शिक्षित होकर प्रगति में साझीदार बनें। उन्होंने महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के बच्चों को गर्म कम्बल, स्वेटर व टोपी वितरित किए। इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुजीब अहमद, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, अहमद सईद, सत्यवान वर्मा, राजू सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, रणंजय शर्मा, नीरज दूबे, बराती लाल वर्मा, जलाल नईम खान, मुजीब अहमद, लखकुश आनंद आदि कई लोग मौजूद रहे।

 Barabanki News
suggestion 
Telugu film 
actor 
Aditya Om 
thinking

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ