Barabanki News... कलक्ट्रेट के लोक सभागार में मंगलवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुए आयोजन में इन्द्रसेन, अपर जिलाधिकारी, अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बाबू लाल वर्मा, अध्यक्ष, से०नि० कर्मचारी एवं पेंशनर संघ, श्री रूपनरायण बैसवार, अध्यक्ष, से०नि० प्राथमिक शिक्षक संघ सहित लगभग 250 पेंशनर व विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों मुन्नू लाल तिवारी, अनिरूद्ध लाल गुप्ता, राजेन्द्र कुमार निगम, सनत कुमार वर्मा, राम चन्द्र वर्मा, श्महादेव प्रसाद सैनी, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, हरिनाम सिंह, हरि नारायन तिवारी, राम बहादुर वर्मा, अम्बर प्रसाद मिश्रा व राम नरायन वर्मा को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पेंशनरों की मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किये गये। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र कार्यवाही व समस्याओं के त्वरित निदान कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में अजयप्रकाश (सहायक कोषाधिकारी), रविशंकर मिश्रा (मुख्य रोकड़िया), हेमन्त श्रीवास्तव (प्रभारी सहायक कोषाधिकारी), हिमांशु श्रीवास्तव, संतोष सागर,सुशील कुमार व प्रशांत सिंह सहित अन्य कोषागार कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Barabanki News
oldest pensioners
district
DM
honored
Pensioners' Day.

0 टिप्पणियाँ