Barabanki News... घूघंटेर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी को प्रेमिका के भाई ने लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद चाकू से चेहरे पर हमला करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूघंटेर भेजा। जहां पर प्रेमी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के हरदी गांव के सचिन कुमार गुप्ता बुधवार को घूघंटेर कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज चौराहे पर रिश्तेदारी व प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था। तभी किसी बात को लेकर नाराज प्रेमिका के भाई लवकुश गुप्ता पुत्र लल्ला गुप्ता ने डंडे से उसकी पिटाई करने के बाद तेज धारदार चाकू से उस परजानलेवा हमला कर दिया। चौराहे का मामला होने के चलते अपरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूघंटेर भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बड़ी बहन का देवर भाई की ससुराल आया था। किसी बात को लेकर नाराज प्रेमिका के भाई ने चाकू से हमला कर दिया। युवक का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
Barabanki News
girl's
brother
attacked
lover
knife

0 टिप्पणियाँ