22 दिसम्बर, 2024 तक प्रशिक्षक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Lucknow News... हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने अवगत कराया है कि हज-2025 के लिए प्रत्येक चयनित हज यात्री को द्वितीय किश्त के तौर पर 1,42,000 रुपये जमा करने की अन्तिम तिथि 16 दिसम्बर से बढ़ाकर 30 दिसम्बर कर दी गयी है।
यह जानकारी देते हुए सचिव/कार्यपालक अधिकारी हज कमेटी ने बताया कि महरम श्रेणी में महिलाओं ने उत्तर प्रदेश से कुल 46 आवेदन किये थे। जिनमें सभी का चयन हो गया है। चयनित महिलाओं की सूची वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। सभी चयनित महिलाओं को हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में प्रथम व द्वितीय किस्त एक साथ रु0 2,72,300.00 30 दिसम्बर तक जमा करना है। उन्होंने बताया कि पे-इन-स्लिप/ऑनलाइन जमा रसीद, हज आवेदन फार्म व घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट, स्वहस्ताक्षरित अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की फोटोप्रति उ0प्र0 राज्य हज समिति के उक्त पते पर डाक अथवा दस्ती 01 जनवरी, तक जमा करना आवश्यक है।
श्री तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 13 दिसम्बर से बढ़ाकर 22 दिसम्बर, 2024 कर दी गयी है।
Lucknow News
date
depositing
second installment
Haj
pilgrimage
extended
December

0 टिप्पणियाँ