Barabanki News... मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर भटुवामऊ में रोडवेज बस और सब्जियां लादे हुए आ रहें हाफ डाले की आमने-सामने से जोर दार टक्कर हो गई। जिससे बस सड़क किनारे गहरी खाई मे जाकर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
ज्ञात हो मंगलवार की सुबह बेलहरा पेट्रोल पंप के निकट स्थित सुरजनपुर मोड फतेहपुर बेलहरा मार्ग पर बाराबंकी से बहादुरगंज जा रही रोडवेज बस की सामने से सब्जी लादकर आ रहे हाफ डाले में आमने-सामने से जोर दार टक्कर हो गई। दुर्घटना होते ही बस चालक का नियंत्रण खोने से बस सड़क किनारे करीब दस फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से राहत बचाव कार्य कर बस में सवार करीब दो दर्जन लोगों को बाहर निकाला। हादसे मे सर्वेश कुमार (23) निवासी जानकीनगर रामपुर मथुरा सीतापुर, प्रियंका मिश्रा(33) निवासी शिवपुरी कॉलोनी बाराबंकी, मोहम्मद आमिर (28) निवासी रट्टू कोडा बहादुरगंज थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, राम सहारे मिश्र (45) व प्रदीप मिश्र(30) निवासी रामनगरा पारा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने लाकर भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार शुरू किया गया।
Barabanki News
bus
overturned
deep ditch
colliding
half pole
outcry

0 टिप्पणियाँ