Barabanki News... जिले के रामनगर थाना क्षेत्र बुधवार की सुबह भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां लखनऊ-गोंडा हाइवे पर चोकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज बस प्याज लदी तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए घसीटते चली गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस परिचालक की मौके पर ही मौत गई। हैरान करने वाली बात ये है कि इतना भयंकर हादसा होने के बावजूद बस में सवार दो दर्जन सवारियों को कोई भी चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर थाने क्षेत्र में लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर कानपुर की तरफ से आ रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस यूपी43-टी-7204 चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ही थी और ओवरेटक का प्रयास कर रही थी। तभी आगे चल रहे प्याज लदे तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी। इस बस उसमें पीछे से टकराती हुई घसीटती चली गई। इससे इसकी वजह से रोडवेज बस का बांया हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस की परखच्चे उड़ गए। रोडवेज बस में करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।
भीषण सड़क हादसे में बस परिचालक गोंडा जिले के करनैलगंज के वासुदेव दुबे (45) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बस ड्राइवर संतोष कुमार के मुताबािक भोर में बस लेकर गोंंडा से कानपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही चौकाघाट के पास पहुंचे कि आगे चल रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने ब्रेक लगा दी। जिसकी वजह से बस उसमें जा घुसी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें मेरे परिचालक की मृत्यु हो गई है। बस में सवार दो दर्जन यात्रियों को कोई भी चोटे नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बस और ट्रक के एक्सीडेंट में बस परिचालक की मौत हो गई है। बाकी एक दर्जन यात्री बस में सवार थे। सभी सुरक्षित हैं मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Barabanki News
bus
blew up
horrific accident
passengers
safe
conductor
luck side

0 टिप्पणियाँ