किरकिच्ची झील में मनाया गया वर्ल्ड वाचिंग डे पक्षी प्रेमियों ने पक्षियों के साथ लिए फोटोग्राफ Barabanki News... डीएफओ के निर्देशन में मंगलवार को फतेहपुर वन क्षेत्र के दोहाई सोहई गांव में झील में वर्ल्ड वाचिंग डे का आयोजन किया गया। जिसमें पक्षी प्रेमी झील पर पहुंचकर विदेश से आए पक्षियों के साथ फोटोग्राफ का आनंद लिया और लोगों को पक्षियों के बचाव को लेकर जागरूक किया। जिला वन संरक्षण अधिकारी आकाशदीप बाधवान के निर्देशन में फतेहपुर वन क्षेत्र अंतर्गत दोहाई सोहई गांव में स्थित किरकिच्ची झील में वर्ल्ड वाचिंग डे का आयोजन किया गया। झील में विदेश से मेहमान के रूप में आए हुए साइबेरियन पक्षी,पिनटेल,कुर्चियां बतख शिवाङुबङुबी, सिलेटी अंजन, नारिअंजन, घोंगिल, चेतावनी, गिर्री बत्तख, बेखुर बत्तख आदि को देखने हेतु पक्षी प्रेमी पूनम नायक, डॉ रजत और रवि कपूर आदि लोग पहुंचे। फोटोग्राफी का आनंद लिया और लोगों को पक्षियों के बचाव हेतु जागरुक किया है। उधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फतेहपुर रेंज का सहयोग रहा। इस मौके पर वन दरोगा मोहित श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।







0 टिप्पणियाँ