ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हो गई गोद भराई, तय हो गई तिलक और शादी की तारीख, फिर आया एक फोन और टूट गए बेटी के अरमान

 

Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना होने पर दहेज लोभियों ने एक गरीब की बेटी से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित मां ने दहेज लोभियों को खिलाफ जैदपुर थाने में शिकायत दर्ज कार्रवाई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

बताते चलें कि जैदपुर थाना क्षेत्र के तौगापुर गांव की तारा देवी पत्नी राकेश कुमार की पुत्री का विवाह उन्नाव जिले के भटरपुरा के पिन्टू उर्फ बाबू पुत्र मनीराम के साथ तय हुई थी। अगले साल 07 मार्च को शादी की तारीख भी तय हो गई थी। इससे पहले पहले होने वाली कई रस्म भी पूरी कर ली गई थी। इसी 2 जून को गोद भराई की रस्म पीड़ित के निवास पर पिन्टू व उनके पिता मनीराम तथा उनके जीजा शिवम शर्मा समेत करीब 20 रिश्तेदार की मौजूदमी में हुई थी। यही नहीं लड़के वालों ने अगले साल तिलक के लिए 25 फरवरी की तारीख तय कर ली थी। 

गोद भराई के कार्यक्रम में प्रार्थिनी ने अपने हैसियत से बढ़कर करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च किया। गाड़ी व अन्य जरूरतों के लिए एडवांस के तौर पर करीब 1 लाख रूपए भी दिए। गोद भराई के तुरन्त बाद लड़के के जीजा शिवम शर्मा के कहने पर दहेज में बाइक की मांग को मानते हुए बुलेट गाड़ी के लिए 1 लाख रुपया नगद भी दे दिया गया था। गाड़ी के लिए शेष राशि देने की बात भी लड़की के परिजनों ने स्वीकार कर ली थी। लेकिन 6 नवंबर को लड़के के जीजा शिवम शर्मा के मोबाइल से पीड़ित के पति को फोन कर दहेज में बुलेट की जगह स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की। साथ ही गाड़ी बुकिंग का हवाला देते हुए ज्यादा पैसों की मांग की। पीड़ित के पति ने इस पर असहजता जताई और कार ना दे पाने की हैसियत ना होने की बात कही। इस पर शिवम शर्मा नाराज हो गए और विवाह करने से मना कर दिया। 

जब पीड़ित ने पिन्टू के पिता मनीराम से इस बारे में बात की, तो उन्होंने फोन पर कहा, जो मेरा दामाद कह रहा है। वही करो, नहीं तो हम तुम्हारे यहां अपने लड़के की शादी नहीं करेंगे। पीड़ित ने बहुत आग्रह किया कि विवाह से इन्कार करने पर उसकी बेटी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा व समाज में हम लोगों की बहुत बदमानी हो जाएगी, परन्तु लालची व दहेज लोभी मनीराम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। पीड़ित व उसकी पुत्री व उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद से आहत है, व मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित तारा देवी ने इस मामले में जैदपुर कोतवाली में शिकायत करनें पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Barabanki News
God bharai
tilak 
wedding 
fixed 
Phone call 
daughter
wishes 
shattered

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ