ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शिक्षा से जीवन को उत्कृष्ट बनाएं विद्यार्थी-राजू भैया

 

Barabanki News... शिक्षा एक ऐसा अस्त्र है जिसके माध्यम से हम जीवन की प्रत्येक सफलता को हासिल कर सकते हैं। इसलिए विद्यार्थी शिक्षा के प्रखर प्रकाश से अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाएं। उक्त विचार हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार त्रिवेदी राजू भैया ने मां सरस्वती क्लासेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। 

माता सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राजू भैया ने कहा कि पेचरुआ धाम का मां सरस्वती क्लासेज शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण तथ्य है कि यह संस्थान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों से भी संचित कर रहा है। उन्होंने मां सरस्वती क्लासेज प्रबंधन की मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए छात्र-छात्राओं का आवाहन किया कि वह अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के सपनों को पूरा कर अपने जीवन को समृद्धशाली बनाएं। इस दौरान माँ सरस्वती क्लासेज में क्रिसमस के दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें गायन, भाषण, चित्रकारी, पहेली आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख विष्णु कुमार पाण्डेय, व्यवस्थापक मुकेश कुमार पाण्डेय, अध्यापिका शालिनी पाण्डेय अध्यापक सूर्य कुमार शर्मा, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे। विजयी छात्र छात्राओं को शिक्षक भारती पाण्डेय, सूर्य कुमार शर्मा, मुरारीलाल अवस्थी, बालकृष्ण सिंह, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, श्रीविष्णु कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार पाण्डेय, बृजेश मिश्रा, विजय लोधी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। गायन प्रतियोगिता में अक्षित शर्मा, शिवदत्त दीक्षित, अंशिका त्रिवेदी, आख्या, सौभाग्य त्रिवेदी, सूर्यांश द्विवेदी, उत्कर्ष त्रिपाठी विजयी रहे। भाषण प्रतियोगिता में अनुराधा, सीतेश, साक्षी, हरिओम, सूर्या, स्वाती, अजय विजयी रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता में अवन्या, सौम्या, बालवीर, शिवपूजन, अनुष्का विजयी रहे।पहेली प्रतियोगिता में योगेश मिश्र, समृद्धि तिवारी, शिवांश मिश्रा, श्रद्धा दीक्षित, अनन्या साहू, अमन विजयी रहे। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मुरारीलाल अवस्थी, रामकुमार सोनी, सचिन शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। व्यवस्था प्रभारी छात्र छात्राओं अंशुमान, अनुभव, अभय, उत्कर्ष, अखण्ड, वैभव, सत्यम, रिशू, सूर्यकान्त, राजन, अक्षज, आकाश सिंह, आकाश त्रिवेदी, अनन्या, वंशिका, ऐश्वर्या आदि के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Barabanki News
Students 
education
Raju Bhaiya


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ