Barabanki News... नगर क्षेत्र में हाइवे पर स्थित सागर इंस्टीट्यूट का बीएससी का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वो रविवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल देने के लिए निकला था। सोमवार को शहाबपुर नहर की पटरी पर उसकी बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लालपुरवा मजरे पिपरौली के सुशील कुमार तिवारी का पुत्र शिवम कुमार तिवारी रविवार को सागर इंस्टीट्यूट में प्रथम सेमेस्टर का प्रैक्टिकल देने निकला था। देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा था। उसका फोन बंद जा रहा था। दोस्तों से फोन पर पता चला कि वो बर्थ डी पार्टी में गया है। किसी अनहोनी के चलते उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसकी बाद परिजनों ने मसोली थाने में शिवम तिवारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मसौली पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि सोमवार की सुबह शहाबपुर नहर की पटरी पर एक मोटरसाइकिल गिरी हुई देखी गई। जिसका कुछ हिस्सा पटरी के निचे पानी की ओर भी था। देखते ही देखते आसपास एवं राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पीआरबी और मसौली पुलिस को दिया। पुलिस ने पहुंचते ही गाड़ी नम्बर से नाम पता की जानकारी हासिल की। तब तक किसी से मिली सूचना पर परिजन भी पहुंच गये।
पुलिस एवं परिजनों ने तमाम जगहों पर काफी तलाश भी किया परन्तु किसी प्रकार की सफलता हासिल नहीं मिली। मसौली पुलिस नहर एवं आसपास छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी। पुलिस युवक की काल डिटेल निकालकर उसी के सहारे तलाश में जुटी है। मसौली पुलिस का कहना है कि नहर एवं आसपास तलाश किया गया है। लेकिन सफलता हासिल नही हो सकी है। छात्र के फोन डिटेल निकालकर उसी के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
Barabanki News
Student
missing,
suspense
deepens
bike
found
bank
canal

0 टिप्पणियाँ