Barabanki News... जिले की जैदपुर पुलिस ने 01 मादक पदार्थ तस्कर को 01 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मार्फीन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 06 लाख रूपये बताई जा रही है।
आपको बता दें कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनपद में मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं को रोकने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर जैदपुर थाना क्षेत्र के ही टिकरा उस्मां के मो परवेज पुत्र मो0 मुसीर को जैदपुर-हरख मार्ग पर टिकरा उस्मां मोड़ के पास से 01 किलो 60 ग्राम अवैध मारफीन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथी मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो कलीम निवासी टिकरा मुर्तजा के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। अभियुक्तगण द्वारा जनपद व आस-पास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है। वांछित अभियुक्त मिसबाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
Barabanki News
Smuggler
arrested
morphine
1 crore 06 lakh

0 टिप्पणियाँ