Barabanki News... मसौली थाना क्षेत्र के सागर इंस्टीट्यूट से दो दिन से लापता शिवम तिवारी के मामले का खुलासा हो गया। शिवम की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया था। इस पूरी वारदता को उसकी बहन के प्रेमी ने अंजाम दिया था। उसकी कुल्हाड़ी से हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से आला कत्ल ओर मोबाइल बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि 23 दिसंबर को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लालापुर के शिवम कुमार तिवारी के पिता ने मसौली पुलिस को सूचना दिया कि उसका पुत्र शिवम कुमार तिवारी उम्र करीब 18 वर्ष 22 दिसंबर को बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज गया था। परीक्षा देने के बाद वह एस0डी0 इण्डस्ट्रीज, चौपुला के पास एक दुकान पर पार्ट टाइम काम करने चला गया था, जहां से वह शाम करीब 07:20 बजे अपनी मोटर साइकिल से घर के लिए निकला था, किन्तु घर नहीं आया है। उक्त सूचना पर थाना मसौली पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई। जांच से ज्ञात हुआ कि शहावपुर नहर पुलिया के पास मसौली थाना क्षेत्र के पहलीपार मजरे सुरसंडा के जय सिंह गौतम पुत्र ब्रम्हानन्द गौतम द्वारा शिवम की हत्या कर दी गई एवं पुलिस से बचने के लिए शव एवं मोटर साइकिल को नहर में फेंक दिया गया। 24 दिसंबर को इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा नहर में तत्काल शिवम के शव की तलाश हेतु हर सम्भव प्रयास प्रारम्भ करते हुए बुधवार को शिवम उपरोक्त के शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए गुरुवार को अभियुक्त जय सिंह गौतम पुत्र ब्रम्हानन्द गौतम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही से एक अदद मोबाइल फोन व आलाकत्ल एक अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया।
पुलिस लाइन्स में घटना का अनावरण करते एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त जय सिंह गौतम व मृतक शिवम की बहन एक साथ एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं, जिससे दोनों के मध्य घनिष्ठता हो गई और अभियुक्त जय सिंह गौतम उसके घर भी आता जाता था। अभियुक्त व मृतक की बहन के मध्य प्रेम सम्बन्ध की जानकारी मृतक को होने पर उसने इसका विरोध किया एवं अभियुक्त जय सिंह गौतम को अपने घर आने से रोक दिया। इसी कारण अभियुक्त जय सिंह गौतम, मृतक शिवम से रंजिश रखने लगा था। 22 दिसंबर की शाम को अभियुक्त जय सिंह गौतम द्वारा मृतक शिवम की हत्या करने के उद्देश्य से शहावपुर बाजार से कुल्हाड़ी खरीदी एवं रसौली क्रासिंग के पास स्थित दुकान से शराब व चाउमीन खरीद कर मृतक शिवम को फोन कर अपनी छोटी बहन के बेटी होने की खुशी में पार्टी देने के लिए शहावपुर नहर पुलिया पर बुलाया तथा दोनों ने साथ में बैठकर शराब पिया। अभियुक्त जय सिंह गौतम ने मौका देखकर शिवम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा शव व मोटरसाइकिल को छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंक दिया। दिनांक 20 व 21 दिसम्बर को भी अभियुक्त द्वारा शिवम को शहावपुर नहर पुलिया पर बुलाकर हत्या करने की योजना बनाई थी, किन्तु सफल नहीं हुआ था।
Barabanki News
Shivam
thorn
love
sister's
lover
killed
cutting
axe

0 टिप्पणियाँ