ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अब PDA समाज को सपा विधायक ने दी बड़ी सलाह?

 

Barabanki News... शिक्षा संस्कार की जननी है। इसे पाकर बच्चों में सही और गलत की चेतना का विकास होता है। फलदार वृक्ष की तरह शिक्षा से युक्त बच्चे सरल और संस्कारी होते हैं। हर व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षा से जरूर जोड़ें, ताकि देश और समाज में मानवता के साथ आधुनिक समाज का निर्माण हो सके। उक्त कथन विकासखंड बंकी के ग्राम मसूदपुर में अरुणोदय पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।
विधायक धर्मराज ने कहा कि शिक्षा समाज के स्वरूप को निश्चित करती है। शिक्षा ही राजनीतिक और आर्थिक स्थित को प्रभावित करती है। शिक्षा मानव समाज की आधारशिला है। आज हमारे समाज को शिक्षा से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। समाजवादी सरकार में छात्रों को विज्ञान और तकनीकी से जोड़ने के छात्र छात्राओं को लैपटॉप देने का काम किया गया था। छात्राओं को शिक्षित बनाने के लिए कन्या विद्या धन दिया जाता था, लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। समाजवादी सरकार में छात्र छात्राओं के लिए चलाई गई अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल कर बंद कर दी गई है। आज पीडीए समाज की जिम्मेदारी बनती है कि अपने बच्चों को शिक्षा से जरूर जोड़े उसके लिए चाहे उन्हें एक रोटी कम खानी पड़े क्योंकि शिक्षा से जुड़कर ही पीडीए समाज अपने अधिकार और अपनी ताकत पहचान सकता है। 

इससे पहले विधायक धर्मराज के विद्यालय प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण सिंह,श्रीमती शैलजा सिंह, माधवम सिंह प्रधानाचार्य,विजय सिंह,विनय यादव विधानसभा अध्यक्ष,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, दीपक गुप्ता, विश्राम यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, सुशील यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
PDA 
advice
SP MLA
society


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ