Barabanki News... जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ढाबे में शुक्रवार की रात आग लगा दी। आग से ढाबा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। पुलिस ने इस मामले में ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है और दो लोगों की गिरफ्तारी की है। फिलहला पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी में हुई है। 1
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवा कोतवाली क्षेत्र के पलटा गांव के पेट्रोल पंप के सामने गांव के ही जयकरन मिश्रा और दया शंकर के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर पहले जयकरन मिश्रा ने चाय का होटल खोला उसके बाद उसके पास मे ही दया शंकर मिश्रा ने अपना ढाबा खोला। ढाबा खुलने से दया शंकर की बिक्री प्रभावित हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों में कई दफा विवाद हो चकुा था। शुक्रवार शाम भी विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जय करना मिश्रा पक्ष ने दया शंकर मिश्रा पक्ष के ढाबे में आग लगा दी। आग की वजह से पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसने लोन लेकर ढाबा बनाया था। अभी लोन की किस्तें भी अदा नहीं हो पाई हैं। ढाबा जल जाने के कारण उसके काफी नुकसान हुआ है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि दो लोगों को गिरफ्तर भी किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान है।
Barabanki News
Relatives
enemies
land dispute
Dhaba

0 टिप्पणियाँ