Barabanki News... बाराबंकी पुलिस ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से रुपये गिनने की मशीन, तमंचा, सब्बल आदि बरामद किया है।
आपको बता दें कि 9 नवंबर को कोठी थाना क्षेत्र के कैसरगंज के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक आशीष सचान ने सूचना दी थी कि 8/9 नवंबर की रात करीब ढाई बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेंध काटकर बैंक में चोरी कर ली गई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोठी पर मुकदमा दर्ज कर डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ आलोक पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में 18 दिसंबर को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोठी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से दो शातिर अभियुक्तों हैदरगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के संसारा गांव के रोहित कोरी पुत्र जगन्नाथ कोरी और दीपक पुत्र रामचन्दर कोरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद रुपये गिनने की मशीन, 20 वर्क आर्यवर्त बैंक जमा पर्ची रशीद, दो जोडी पायल।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त दीपक का भाई राहुल (थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार) एवं रोहित का भाई नितिन जेल में है, जिनके साथ दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए साथ में जाते थे। आर्यवर्त ग्रामीण बैंक में घटना कारित करने से पूर्व दोनों अभियुक्तों ने रेकी की थी, जिसमें दीपक द्वारा बैंक के अन्दर जाकर सेंध काटने के स्थान आदि को चिन्हित किया गया एवं रोहित बैंक के बाहर ही था। दिनांक 08/09.11.2024 की रात्रि को घटना कारित करते समय दोनों ने बैंक में बाहर से सेंध काटी तथा रोहित अन्दर गया एवं दीपक बाहर ही खड़ा रहकर निगरानी कर रहा था। पूर्व योजना के अनुसार रेकी करने से लेकर घटना कारित करने तक दोनों एक साथ बैंक के अन्दर नहीं गये क्योंकि उन्हें ज्ञात था कि बैंक के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरों से उनकी पहचान आसानी से हो सकती है। अभियुक्त रोहित द्वारा बैंक के अन्दर जाकर कैश काउण्टर चेक किया गया किन्तु उसे कोई नकदी न मिलने पर उसने नोटों की गिनती करने वाली मशीन चोरी कर लिया था।
Barabanki News
Reiki
breaking
brother
caught
encounter.

0 टिप्पणियाँ