ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki:कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुनिया ने योगी सरकार को घेरा

 

Barabanki News... भाजपा सरकार के कुशासन, जंगलराज, महंगाई के खिलाफ और बाबा साहब के संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी देश भर में लड़ रही है। इसी लड़ाई में 18 दिसम्बर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा सरकार की निरंकुश पुलिस ने युवक कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेंय की तथा असम राज्य के गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ता मृदल इस्लाम की अन्याय, जुल्म तथा बर्बरता से जान ले ली। हम कांग्रेस परिवार के साथ भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं असम के कार्यकर्ता की असमय हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाऐं व्यक्त करते हैं और सरकार से यह मांग करते हैं कि योगी सरकार मृतक प्रभात पाण्डेंय के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। 

 उक्त आशय की मांग आज अपने ओबरी आवास पर पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया ने सत्याग्रह में पुलिस की बर्बरता से अपनी जान गवां बैठे जनपद गोरखपुर के सहजनवा निवासी प्रभात पाण्डेंय तथा असम राज्य के गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ता मृदल इस्लाम के चित्र पर कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात की। कांग्रेस सत्याग्रह में अपनी जान गंवा बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. प्रभात पाण्डेंय तथा मृदल इस्लाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, अजीत वर्मा, इरफान कुरैशी, केसी श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, रामहरख रावत, सिकंदर अब्बास रिजवी, सियाराम यादव, अजय रावत, आनन्द गौतम, जिया खान, सुशील वर्मा, पवन यादव, संजीव मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थे।

Barabanki News
PL Punia
 Yogi government 
death 
Congress worker

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ