Barabanki News.... बहराइच हाइवे 927 के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामनगर ब्लॉक के दलसराय गांव में शनिवार को एनएचआई के अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों के साथ जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में ग्राम पंचायत की भूमि, मकान, खेत व दुकानो की नाप कर चिन्हित किया गया हैं। आपको बता दें कि बाराबंकी-बहराइच हाइवे 927 के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को रामनगर ब्लॉक के दलसराय गांव में एनएचआई के भूमि अर्जन अधिकारी सतीश दीक्षित और लेखपालों की संयुक्त टीम ने भूमि अध्यापित कार्यालय के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 927 बाराबंकी-बहराइच स्थित दलसराय में भूमि की पैमाइश की। जइस दौरान कुल 45 मीटर भूमि दलसराय गांव में चिन्हित कर फोर लेन के लिए चिन्हुित की गई।
भूमि चिन्हाकरण के दौरान गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कितना मुआवजा मिलेगा , मकान का मिलेगा। इसके लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पैमाइश में ग्राम पंचायत की भूमि, मकान, खेत व दुकानो की नाप कर चिन्हित किया गया हैं। सुत्रों के मुताबिक अधिग्रहित भूमि, दुकान और मकान का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
NHI के अधिकारी सतीश दीक्षित ने बताया लखनऊ-बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए फोर लेन पास की गई है। जिसकी पैमाइश की जा रही है। कुल 45 मीटर सड़क चोड़ी होगी। जिस पर आज भूमि अर्जन अधिकारी राजस्व लेखपाल व अध्यापित कार्यालय द्वारा पैमाइश का कार्य प्रारंभ किया गया है। नाप की जा रही है। निशान लगाए जा रहे हैं। जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लाइन पर कार्य किया जाएगा।
Barabanki News
rocess
widening
Bahraich
Highway


0 टिप्पणियाँ