ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: रुदौली में बढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस ये बड़ा नेता पहुंचा अचानक, तारिक़ रूदौलवी से की मुलाकात

 

Ayodhya News... रुदौली कस्बे में अचानक एआईसीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित दयानंद शुक्ला ने तारिक़ रूदौलवी से उनके आवास की तरफ आगमन हुआ। बहुत ही स्नेह प्रेम सम्मान सद्भाव से मुलाकात हुई और नगर कांग्रेस कमेटी के बारे चर्चा कर आगे की रणनीति पर विचार हुआ। जिससे रुदौली नगर वा दोनों ब्लाकों में आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतरे। साथ ही जनता के बीच पहुंचकर उनकी जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास क्या जाए। 


  अभी हाल ही में वायनाड की सांसद उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली आवास पर मिल कर दयानंद शुक्ला ने वायनाड की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी थी और उत्तर प्रदेश की राजनीत पर बात की थी। शुक्ला ने कहा कि मिशन 2027 में कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और एक नया इतिहास बनाएगी। इसके लिए संगठन को मजबूती देने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसलिए ही प्रदेश अध्यक्ष ने जिले, शहर और ब्लाक कमेटियों को कुछ दिनों के लिए भंग किया है। जब तक सभी अध्यक्ष कार्यवाहक के रूप में काम करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो कांग्रेस को मजबूत करने में जुट जाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय राय के दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने डॉ निर्मल खत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना की।

Ayodhya News
Political
temperature 
Rudauli, 
Congress 
Tariq Rudauli

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ