ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: LUCC और उसके धोखेबाजों पर कस रहा पुलिस का शिकंजा, 3 जालसाज और गिरफ्तार

 

Barabanki News... फर्जी कंपनी LUCC और इसके माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बदोसराय कोतवाली पुलिस द्वार कई लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी के बाद दरियाबाद कोतवाली पुलिस ने इस कंपनी के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटाप, मोबाइल फोन व 01 अदद स्कूटी व पासबुक एवं अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। 

  आपरको बता दें कि मंगलवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर के को वादी आतिफ पुत्र ताज मोहम्मद निवासी तहरीर दिया कि गुलचप्पा कला के राजेश कुमार व उसका भाई विनोद कुमार व संतोष पुत्रगण भवानीदीन गुप्ता द्वारा 2022 से द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (LUCC) में पैसा जमा कराने को लेकर उनके व 300-400 अन्य लोगों को ज्यादा पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर LUCC कम्पनी में करोड़ों रूपये जमा कराये तथा अपने अन्य LUCC कम्पनी के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी किया है। उक्त तहरीर पर दरियाबाद में मुकदमा 12 नफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में बुधवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा के अभियुक्तगणराजेश कुमार पुत्र भवानीदीन गुप्ता, विनोद कुमार पुत्र भवानीदीन गुप्ता, संतोष कुमार पुत्र भवानीदीन को किन्हौला नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से तीन अदद लैपटाप, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद स्कूटी नं0 UP 41 BA 3581, पासबुक व कंपनी के कागजात, एक अदद प्रिन्टर ,एक अदद मानिटर, एक अदद डीवीआर, 09 अदद कुर्सियां, इनवर्टर मय बैटरा, LUCC कंपनी का फ्लैशबोर्ड, एक अदद टेबल, कंपनी के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया गया। 

  बरामदगी- 
1. तीन अदद लैपटाप 
 2. एक अदद मोबाइल फोन 
 3. एक अदद स्कूटी नं0 UP 41 BA 3581 
 4. पासबुक व कंपनी के कागजात 
 5. एक अदद प्रिन्टर 
6. एक अदद मॉनिटर 
 7. एक अदद डीवीआर 
8. 09 अदद कुर्सियां
 9. इनवर्टर मय बैटरा 
 10. LUCC कंपनी का फ्लैशबोर्ड 
 11. एक अदद टेबल

Barabanki News
Police
tightening
grip 
LUCC 
fraudsters
arrested



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ