ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिस फैक्ट्री में करते थे मजदूरी, वहीं चोरी कर लिया डेढ़ कुंतल तार, 24 घंटों में हुआ खुलासा

 

Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 03 अदद कॉपर के पाटे व 18,900 रूपये नगद बरामद किए हैं।

   

आपको बता दें कि कुर्सी पुलिस टीम ने अमरसण्डा स्थित टू पॉवर लिमिटेड कम्पनी में मंगलवार को चोरी की घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को इस मामले में कुर्सी पुलिस ने 04 अभियुक्तों-शातिर चोरों देवा थाना क्षेत्र के चकरीमाबाद गांव के मंजीत पुत्र रामदयाल, लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र उनई गांव के दिलीप कुमार पुत्र प्यारेलाल, देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव के जितेन्द्र पुत्र रामचन्दर और कुर्सी थाना क्षेत्र के मुनीमपुर बरतरा गांव के धनिराज पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे-निशांदेही से चोरी के 03 अदद कॉपर के पाटे, 18,900 रुपये नगद, प्लास व पेचकस बरामद किया गया। 

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 23/24.12.2024 की रात्रि को थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम अमरसण्डा स्थित टू पॉवर लिमिटेड कम्पनी (अर्थिंग कॉपर पाइप एल ए कंडक्टर वायर का निर्माण करने वाली फैक्ट्री) से कॉपर के 10 पाटे (वजन करीब 150 किलोग्राम) चोरी किया गया था जिसमे 07 पाटे अभियुक्तगण द्वारा सस्ते दामों पर चलते फिरते कबाड़ी को 30 हजार रूपये में बेच दिया गया था। अभियुक्तगण उक्त फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक अन्य साथी संजीत सिंह पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम चकरीमाबाद थाना देवा जनपद बाराबंकी की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।

Barabanki News
half quintal 
stolen 
factory 
used to 
work
laborer
revealed
hours

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ