Barabanki News... फर्जी कम्पनी द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (LUCC) के जिले में मुख्य प्रबंधक डॉ उत्तम सिंह राजपूत और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्लू हासिल कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार के इनाम का एलान किया था।
आपको बता दें कि फर्जी कम्पनी द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (LUCC) के नाम से उत्तम ने ऑफिस खोल रखा था। वो जनपद में कंपनी का मुख्य प्रबन्धक था। वो अपने नीचे डाउनलाइ एजेण्ट के रूप में लोगों को जोड़ता था। उनके माध्यम से जनता के मध्य जाकर विभिन्न स्कीमों के माध्यम से भोले भाले लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देता था। साथ ही साथ फर्जी बांड बनाकर मेच्योरिटी का पैसा देने का वादा करता ता। इस संबंध में बदोसराय कोतवाली पर कई मुकदमों में आरोपी डॉ उत्तम सिंह राजपूत पुत्र स्व रामखेलावन लोध व माया सिंह राजपूत पत्नी डॉ उत्तम सिंह राजपूत निवासीगण बाराबंकी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर मकान नं0 1155,1159 जमुरिया नाला दयानंद नगर थाना कोतवाली नगर, ए-19 स्प्रिंग गार्डेन मेन चौराहे के पास उत्तरधौना थाना बीबीडी कमिश्नरेट लखनऊ, मूलपता ग्राम बसौली थाना मोहम्मदपुर खाला की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट (एनबीडब्लू) प्राप्त किया गया। अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया।
टिकैतनगर में दो और गिरफ्तार
वहीं टिकैतनगर पुलिस द्वारा फर्जी कम्पनी LUCC के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 02 और शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन व कंपनी से संबंधित कागजात (पासबुक, चेकबुक, रशीद) बरामद किए गए हैंदरअसल मंगलवार को अमन कुमार पुत्र सुबराती निवासी ग्राम व पोस्ट बनगावां थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ने थाना टिकैतनगर पर तहरीर दिया कि बनगावां निवासी एजेन्ट अर्जुन साहू पुत्र कल्लू निवासी बल्लीपुर थाना टिकैतनगर व गया प्रसाद पुत्र रामसूचित निवासी सिरौली गौसपुर थाना बदोसराय द्वारा वर्ष 2023 से द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (एलयूसीसी) में 1000 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा जमा कराने को लेकर उनके व 300-400 अन्य लोगों को ज्यादा पैसा मिलने का प्रलोभन देकर एलयूसीसी कम्पनी में करोड़ों रूपये जमा कराये तथा अपने अन्य एलयूसीसी कम्पनी के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज दिखाकर धोखाधड़ी किए है। उक्त तहरीर पर थाना टिकैतनगर पर राजेश कुमार समेत 07 नफर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट जटाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में गुरुवार को अभियुक्तगण अर्जुन साहू पुत्र कल्लू निवासी बल्लीपुर थाना टिकैतनगर, गया प्रसाद पुत्र रामसूचित निवासी सिरौली गौसपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को भव्या पेट्रोल पम्प चौराहे से सिहोली- जमीना मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन व 2300 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशांदेही से एक अदद लैपटाप, सी.पी.यू व यूबीआर सीपी प्लस तथा पासबुक, अधिकार पत्र रशीदस शेयर सर्टिफिकेट, गाइड प्लान व कंपनी के कागजात के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया गया। थाना बदोसराय पुलिस द्वारा पूर्व में एलयूसीसी कम्पनी से सम्बन्धित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Barabanki News
NBW
issued
LUCC
chief manager
wife
reward
announced


0 टिप्पणियाँ