ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: मुस्लिम बच्चों को गंदी सियासत का निशाना न बनाएं तथाकथित ठेकेदार:जाहिद खान वारसी बाबा

 


अयोध्या से शाह आमिर की रिपोर्ट

Ayodhya News.. 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद शहादत की बरसी मनाने और,उससे संबंधित आयोजन करने वालों के खिलाफ सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है,धर्मनगरी अयोध्या वासी, प्रतिष्ठित समाजसेवी,कई दरगाहों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधक,तथा सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष, सूफ़ी जाहिद खान वारसी बाबा ने मुस्लिम युवाओं को बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाने वालों पर,जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी अदालत ने एक फैसला देकर,बरसों के विवाद को खत्म कर दिया,और देश के आम मुसलमानों ने उसे कुबूल कर लिया तो फिर बे वजह उन सब बातों को करने की जरूरत क्या है,जिससे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि देश भर के आम मुस्लिम सौहार्द और शांति के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहते हैं,लेकिन कुछ लोग जो मुसलमानों के तथाकथित ठेकेदार बनते हैं,वो जज्बाती और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए,आम मुस्लिम युवाओं को नफरत की भट्टी में झोंक कर,अपनी सियासी दुकानों को चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम मुल्क के युवाओं खास तौर से मुस्लिम युवाओं से इन तथाकथित ठेकेदारों के झांसे में न आने की अपील करते हैं।

Ayodhya News
Muslim 
children 
targeted 
contractors 
dirty politics
Zahid Khan Warsi Baba

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ