Barabanki News... जिले के घूघंटेर कोतवाली क्षेत्र के बंदेला गांव के एक अधेड़ ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के सामने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद वहां आत्मदाह निरोधी दस्ते ने अधेड़ को बचा लिया। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति को आत्मदाह निरोधी दस्ते ने हजरतगंज कोतवाली ले जाकर पूछताछ करने के बाद घूंघटेर कोतवाली पुलिस को बुला कर अधेड़ को पुलिस के हवाले सौंप दिया।
बृहस्पतिवार को घूंघटेर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेला गांव मजरे घूंघटेर निवासी राउफ पुत्र शहजाद 65 आबादी की जमीन पर चल रहे विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की घटनास्थल पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता से कार्य करते हुए उसे समय पर बचा लिया। इसके बाद उसे हजरतगंज कोतवाली लाकर पूछताछ की उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे घूंघटेर प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव अधेड़ को कोतवाली लेकर आए।
पूर्व में कोतवाली में दिए गए तहरीर में राऊफ ने बताया कि मकान के सामने पड़े सहन की जमीन पर गांव के विपक्षी गढ़ सुधीर पुत्र बजरंग बदलू पुत्र बाबू राजेश पुत्र बाबू मुन्ना जो दबंग किस्म के व्यक्ति हैं प्रार्थी की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं । इसी से परेशान पीड़ित अधेड़ ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल डालकर विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश करते समय पुलिस ने बचा लिया ।
ग्राम प्रधान के मुताबिक जो जमीन का विवाद चल रहा है वह आबादी की जमीन है ना किसी का खेत है ना किसी की है मौर्य लोग का वर्षों से कब्ज है दोनों लोग अलग-अलग किसान यूनियन के गुट में है कई बार किसान यूनियन के लोग फैसला कर चूकें हैं।
क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक
आत्महत्या के मामले में प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि वर्षों पहले आबादी की जमीन पर सुधीर मौर्य का कब्जा था 2011 में ₹50 के स्टांप पेपर पर राऊफ द्वारा खरीदी बताई जा रही है जबकि 10 साल पहले सुधीर की मां की मौत हो चुकी है सुधीर तब छोटा था अब 22 वर्ष का सुधीर हुआ है विधानसभा के सामने डीजल लेकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी कोतवाली लाकर 151 में चालान किया गया।
Barabanki News
Middle aged man
commit
self immolation
Vidhansabha
police
handed over
Baddupur
police

0 टिप्पणियाँ