ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Ayodhya: अटल जयंती पर डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने बांटे कंबल

 

रुदौली से शाह आमिर की रिपोर्ट 

 Ayodhya News... रौजागांव के डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। 

  सुबह से ही कार्यक्रमों की धूम रही जिनमें बच्चों में निबंध प्रतियोगिता, अटल जी द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी तथा एकल पाठ किया। बहुत से बच्चे अटल जी की वेशभूषा में आए थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने अपने संबोधन में अटल जी से मुलाकात का संस्मरण सुनाया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में उनके द्वारा दिए गए भाषण का भी जिक्र किया। अनिल खरे ने अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ भावना मिश्रा ने बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी और सभी को क्रिसमस की बधाई भी दी। उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

 Ayodhya News
Manager
DSM Lions Public School 
distributed 
blankets
Atal Jayanti

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ