Barabanki News... पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु अभियान चलाकर लगातार तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही में आम जन-मानस की भागीदारी के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा व्हाट्सएप नं0 9956455252 जारी किया गया है। जिसमें निम्न सूचना दी जा सकती है। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखा जायेगा।
अवैध मादक पदार्थ के किसी भी क्रियाकलाप के सम्बन्ध में-
1. कृपया किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ के बिक्री परिवहन एवं प्रयोग करने की सूचना उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर दें।
2. कृपया अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन, बिक्री के सम्बन्ध में सूचना दें।
3. कृपया कच्ची शराब के किसी भी प्रकार के निष्कर्षण, बिक्री, परिवहन एवं प्रयोग के सम्बन्ध में जानकारी होने पर सूचित करें।
4. कृपया किसी भी भांग की अनुज्ञापी दुकानों से गांजा की बिक्री की सूचना उपरोक्त व्हाट्सएप नम्बर पर दें।
आपके द्वारा दिए गए सहयोगात्मक कार्य को सदैव गोपनीय रखा जायेगा। आपसे अनुरोध है कि अपने निजी एवं पारस्परिक विरोध तथा वैमनस्यता वश किसी के विरुद्ध झूठी एवं भ्रामक सूचना न दें।
आपके द्वारा दी गयी सूचना से युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचा कर देश के भविष्य को संवारा जा सकता है। कृपया बढ़-चढ़ कर सूचना दें।
Barabanki News
Help
saving
youth
drugs
way
Number
identity
confidential

0 टिप्पणियाँ