ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्रिंसिपल साहबान को प्रशिक्षण में बताए जा रहे गाइडेंस के गुर

 

विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का हुनर शिक्षकों को भी हो-डीएम

प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

छात्रों के मार्गदर्शन के बताए गए टिप्स
Barabanki News... 'करियर गाइडेंस कार्यक्रम फॉर गर्ल्स' के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम सोमवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा जिला पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
दीप प्रज्जवलन के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के 34 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंख पोर्टल पर उपलब्ध 560 करियर विकल्पों की जानकारी शिक्षकों को भी हो, जिससे वे सभी विद्यार्थियों की आवश्यकता अनुरूप व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन कर सकें, साथ ही उन्होंने शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सकारात्मक रूप से अभिप्रेरित करने पर बल दिया। 

कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल, मित्तई की छात्राओं द्वारा 'करियर गाइडेंस कार्यक्रम फॉर गर्ल्स' के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन, करियर क्लब, करियर हब व करियर मेला के सम्बन्ध में विशेष प्रस्तुति के द्वारा जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर के डॉ विनोद सिंह तथा राजकीय हाई स्कूल मित्तई के प्रधानाध्यापक दीपमाला वर्मा द्वारा चार सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें उनके द्वारा स्कूलों में करियर गाइडेंस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, SWOT एनालिसिस, स्वयं को समझना, संचार कौशल, कठिन परिस्थितियों में संवाद कौशल, टीमवर्क तथा CII टेस्ट के संबंध में विभिन्न क्रियाकलापों की सहायता से विस्तृत चर्चा की गई।

Barabanki News
Guidance 
tips 
taught 
Principal Sir 
training

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ